उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक ने बुलाई अहम बैठक (इंडिया ब्लॉक कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया) 
देश

उपराष्ट्रपति चुनाव के लेकर विपक्ष की अहम बैठक, रात 8 बजे बुलाई वर्चुअल मीटिंग स्थगित

India Block के द्वारा उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज रात 8 बजे एक अहम मीटिंग बुलाई थी। अलायंस की यह बैठक वर्चुअल मोड में होनी थी जिसे अब स स्थगित कर दिया गया है। वही NDA का डिनर भी कैंसिल हो गया।

सौरभ शर्मा

India Block VP Election Meeting: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने आज रात 8 बजे वर्चुअल बैठक बुलाई थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान की पूरी रणनीति और नई क्या सहमति हुई है इस पूरे विषय पर चर्चा होनी थी। सूत्रों के अनुसार, इसमें कांग्रेस सहित गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेता शामिल होने की बात कही जा रही थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी की दावेदारी को मजबूत करने के लिए कोई नई रणनीति पर चर्चा होती, इसके साथ ही तमाम तरह की चुनावी तैयारी को लेकर भी बात हो सकती है।

वहीं उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, उनकी भी आज शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी सांसदों से मुलाकात करने की योजना थी और उनके लिए डिनर का भी आयोजन किया जा रहा था लेकिन फिलहाल इनका भी डिनर आयोजन रद्द कर दिया गया है।

संख्याबल की गणित: कौन आगे?

लोकसभा में कुल 542 और राज्यसभा में 240 सांसद हैं। भाजपा के पास निचले सदन में 293 और उच्च सदन में 134 सांसद हैं। अपने सहयोगी दलों के समर्थन से एनडीए की कुल ताकत 427 तक पहुंच जाती है। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक के पास लोकसभा में 235 और राज्यसभा में 77 सांसद हैं, जिनकी कुल संख्या 312 है। यदि आम आदमी पार्टी भी अपने 11 सांसदों के साथ उन्हें समर्थन देती है, तो यह संख्या 323 तक पहुंचेगी। गैर-गठबंधन दलों में, वाईएसआरसीपी ने अपने 11 सांसदों के साथ एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा कर दी है, जिससे राधाकृष्णन के पक्ष में कुल सांसदों की संख्या 433 हो जाती है। यह आंकड़ा उन्हें जीत के बेहद करीब ले जाता है।

रणनीति और अपील

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा और इंडिया ब्लॉक दोनों ही अपनी रणनीति को धार दे रहे हैं। शनिवार और सोमवार के बीच भाजपा सांसदों के लिए दो वर्कशॉप और डिनर का आयोजन किया गया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मिलेंगे। भाजपा ने तमिलनाडु के विपक्षी दलों से भी अपील की है कि वे राधाकृष्णन का समर्थन करके 'अपनी ऐतिहासिक भूल सुधारें', जिसका संदर्भ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के दूसरे कार्यकाल के लिए समर्थन न देने से है। इस तरह, दोनों पक्ष अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन