सांकेतिक एआई तस्वीर 
देश

IMD Weather Update: बारिश बनेगी कहर! बिहार-यूपी में अलर्ट जारी, दिल्ली-उत्तराखंड पर भी संकट गहराया

India Weather News: देशभर में सक्रिय मानसून के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

अमन उपाध्याय

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। बिहार और यूपी से लेकर दिल्ली व उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई जगहों पर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। यूपी के 15 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज, 21 अगस्त के लिए फिर से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं, आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा…

दिल्ली में आज 21 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही यमुना का पानी यमुना बाजार तक पहुंच गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया था।

उत्तराखंड भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज यानी 21 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल जिलों में तेज बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज यानी 21 अगस्त को मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, बलिया और गाजीपुर शामिल हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही राज्य के 15 जिले इस समय बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज यानी 21 अगस्त को मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में चेतावनी दी गई है उनमें पटना, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जमुई, बांका, भागलपुर, गया, नवादा, मुंगेर, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं। इसी बीच बेनीबाद में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि खगड़िया के बालतारा में कोसी नदी 76 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज की गई। हालांकि विभाग ने संकेत दिया है कि पानी के स्तर में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में आज मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के 8 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। अशोकनगर, शिवपुरी, अगर मालवा, डिंडोरी, शिवपुर कला, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं