सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: मानसून मचाएगा 'मारक' तबाही, IMD ने दी चेतावनी, जानिए कहां-कहां होगी भयंकर बारिश?

IMD Heavy Rain Alert: शुक्रवार को देश के कई राज्यों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: समूचे देश में मानसूनी बारिश लगातार कहर बरपा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में 29 अगस्त को भयंकर बारिश हो सकती है।

शुक्रवार 29 अगस्त को देश के कई राज्यों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। तो चलिए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, छतरपुर, द्वारका, पालम, हौज खास, मालवीय नगर और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में परेशान करेगी उमस

29 अगस्त को यूपी में बारिश से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। जबकि 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और 1 से 2 सितंबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना है।

बिहार-झारखंड का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। कल झारखंड में भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में 29 अगस्त को बारिश का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। वहीं, हिमाचल में शुक्रवार को ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है।

MP-राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान के 6 जिलों उदयपुर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, सिरोही, प्रतापगढ़ और राजसमंद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्य प्रदेश के खरगोन, धार, अलीराजपुर, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, बालाघाट और मंडला में कल भारी बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में कल का मौसम

आईएमडी के मुताबिक को मध्य महाराष्ट्र के घाटों में भारी बारिश और पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाटों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि कोंकण, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई जिलों में हल्की सी मध्यम बारिश का अनुमान है। इसी तरह का अनुमान गुजरात के लिए भी लगाया गया है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट