सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: अलर्ट हो जाइए...इन राज्यों को तबाह करके मानेगा मानसून! IMD ने बजाई खतरे की घंटी

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल को बारिश से राहत रहेगी।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: देश के कई हिस्से बारिश और बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी सूबों तक 'आसमानी आफत' का असर दिखाई दे रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी रविवार 7 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, रायलसीमा और केरल को बारिश से राहत रहेगी। लेकिन चार राज्य ऐसे हैं जहां तबाही दस्तक देने वाली है।

कहां-कहां बरपेगा मानसूनी कहर?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 7 सितंबर को गुजरात और और राजस्थान में मानसूनी बारिश जमकर कहर बरपाने वाली है। इन राज्यों में पिछले कई दिनों से भयंकर बारिश देखने को मिल रही है। आईएमडी ने ताजा पूर्वानुमान के चलते इन दोनों ही राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भी IMD का अलर्ट

राजस्थान और गुजरात के अलावा दो और राज्य हैं जहां कल अत्यंत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। IMD के मुताबिक कल मध्य महाराष्ट्र के साथ कोंकण और गोवा में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते इन दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में धूप और बादलों की आवाजाही होती रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में कई स्थानों पर कहीं-कहीं गरज चमक के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में कल के लिए किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर व उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जम्मू-कश्मीर में तो कहीं-कही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

इन सभी राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने कल कई और राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में- हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्य शामिल हैं।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव