सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आज का मौसम: उत्तर में बर्फ-दक्षिण में बारिश! कई राज्यों पर कहर ढाएगी शीतलहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

India Weather Forecast: देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इसका असर मध्य भारत तक हो रहा है। वहीं, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इसका असर मध्य भारत तक हो रहा है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी 17 नवंबर को भी यहां भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है। साथ ही भविष्यवाणी की है कि इस मूसलाधार बारिश के बाद यहां ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा।

दिल्ली में शुरू होगी शदीद सर्दलहर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में 17 नवंबर से शीतलहर का प्रकोप शुरू होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है। जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन तापमान में गिरावट लोगों को कंपकंपा रही है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 26°C 10°C
मुंबई 31°C 24°C
कोलकाता 29°C 21°C
चेन्नई 28°C 26°C
लखनऊ 28°C 14°C
पटना 27°C 16°C
रांची 23°C 11°C
जयपुर 26°C 13°C
शिमला 21°C 06°C

राज्य में 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोनों क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले तीन दिन यानी 18, 19 और 20 नवंबर को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 21 और 22 नवंबर को भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां सोमवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सीमांचल और मिथिला के कई जिलों में सुबह शीतलहर चलने की संभावना है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में ठंड और बढ़ेगी।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन भर धूप खिलने से ठंड कम हो रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

देहरादून समेत अधिकांश मैदानी इलाकों में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में ठंड की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल का हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

इन राज्यों में भी पड़ेगी जोरदार ठंड

इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री कमी आएगी। राजस्थान के कुछ जिलों में तो बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह से सर्दी अभी और बढ़ेगी। झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शदीद सर्दलहर जारी रहने की संभावना है।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता