मौसम विभाग ने देश के 23 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है AI Generated Image
देश

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 सितंबर को यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और 85 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

अक्षय साहू

IMD Weather Alert For 14 September: मानसून ने विदाई से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा  कई राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में बारिश और आंधी का अलर्ट है। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और तेज गरज के साथ बारिश की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी से बढ़ेगा मौसम का असर

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मध्य असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा एक दबाव का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ तेज हवा

दिल्ली में 14 सितंबर को मध्यम बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यूपी के कई जिलों में जारी रहेगी मौसम की मार

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी, कानपुर, इटावा, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मैनपुरी, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार और झारखंड में भी मौसम बिगड़ेगा

बिहार के कई जिलों में 14 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। गया, पूर्वी चंपारण, रोहतास, नवादा, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत कई जिले प्रभावित हो सकते हैं। झारखंड के रांची, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू और दुमका में भी तेज बारिश और हवाओं की संभावना है।

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, कोटा, पाली और बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में भी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की