Weather Updates: नागपुर में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; विदर्भ में बारिश के आसार, IMD ने किया अलर्ट

Nagpur Weather Today: नागपुर में आज यानी की सोमवार को सुबह 24°C तापमान और 89% नमी दर्ज हुई। उत्तरी विदर्भ के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से आज बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।
Nagpur Weather Today Rain Alert Vidarbha Maharashtra
आज का मौसम(सोर्सः एआई)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Weather Rain Alert Vidarbha: मानसून की विदाई से पहले नागपुर समेत विदर्भ में मौसम एक बार फिर करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। आज सोमवार सुबह 6:30 बजे नागपुर के सोनेगांव क्षेत्र में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नागपुर के अनुसार सुबह हवा में 89 फीसदी नमी रही और दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 7.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच शहरवासियों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

उत्तरी विदर्भ के ऊपर कम दबाव

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी विदर्भ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह मौसमी सिस्टम अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे उत्तर गुजरात की ओर बढ़ सकता है।

इसके प्रभाव से महाराष्ट्र समेत मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। नागपुर जिले के साथ ही अमरावती में 24.2°C, वर्धा में 28°C, गोंदिया में 27.2°C, बुलढाणा में 25°C और चंद्रपुर में 29.2°C तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में विदर्भ के जिलों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तेज हवाओं के साथ बिजली का खतरा

मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात क्षेत्र और उत्तर-मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट भी है। अगले 24 से 48 घंटे महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। कम दबाव का क्षेत्र जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बारिश का प्रभाव बदल सकता है। ऐसे में नागपुर और विदर्भ में लोगों को अचानक बदलने वाले मौसम पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी जाती है।