आज का मौसम AI Generated Image
देश

Weather Alert: मानसून की विदाई के बीच मौसम का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने के आसार

IMD Weather Alert: मानसून जाते-जाते भी लोगों को टेंशन दे रहा है। मानसून की विदाई से पहले 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। हवाएं 75 KM प्रति घंटे तक चल सकती हैं।

प्रिया जैस

1 October Weather Alert: मानसून के जाते-जाते मौसम ने देश भर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देश के 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की बड़ी चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में जमीन धंसने यानी लैंडस्लाइड का खतरा जताया है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

पूर्वी भारत में बिजली और ओले गिरने के आसार

वहीं मैदानी इलाकों और पूर्वी भारत में बिजली गिरने तथा ओले पड़ने की आशंका जताई गई है। समुद्र में उठती तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों और किसानों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही घने जंगलों वाले रास्तों से यात्रा न करने को कहा गया है।

बता दें कि मानसून की विदाई के समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न रंग देखनों को मिल रहे हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली में तापमान कम है।

यूपी-बिहार में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में मेरठ, आगरा, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं बिहार की बात करें तो पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।

झारखंड-दिल्ली और उत्तराखंड में आज का मौसम

झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो सहित कई जिलों में 1 और 2 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। रांची में पारा 29 से 20 डिग्री तक रह सकता है। देश की राजधानी दिल्ली मौसम की बात करें तो यहां मध्यम बारिश और 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड मौसम और हिमाचल की बात करें तो देहरादून, मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, अनंतनाग और डोडा जैसे जिलों में बारिश और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है।

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान