प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

IMD Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, नदियां उफान पर, बाढ़ से हालात गंभीर

IMD Weather Alert: देशभर में मॉनसून इस समय पूरे जोर पर है। उत्तर से दक्षिण तक लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में नदियां व नाले उफान पर हैं जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Weather Update: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है और लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 6 से 8 अगस्त के बीच कई राज्यों में भारी बारिश, आँधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों में बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना हुई तो उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में हालात चिंताजनक

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। प्रयागराज व कानपुर समेत कई शहरों में पानी घरों तक घुस गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 6, 10 व 11 अगस्त तथा पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, भदोही, जौनपुर, मिर्ज़ापुर और कुशीनगर में 5 व 11 अगस्त को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 5 से 11 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। सिवान, मधुबनी, पटना, बक्सर, कटिहार और पूर्णिया जिले सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी राहत लेकिन अलर्ट बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि बारिश कम हुई है, लेकिन 5 से 10 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक 6, 7 और 8 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की वजह से वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई है।

हिमाचल-उत्तराखंड में खतरे की घंटी

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जिलों में 5 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा का अनुमान है।

मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी। महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों के साथ दक्षिण भारत के राज्यों में भी सक्रिय मॉनसून के चलते तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

सावधानी बरतने की अपील

भारतीय मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह निचले इलाकों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिज़ाज ऐसा ही बना रहेगा, ऐसे में सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास