देश

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED विस्फोट, सीएएफ का जवान घायल

किर्तेश ढोबले

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए एक आईईडी में रविवार को विस्फोट (IED Blast) हो जाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, जिले में डुमरीपालनर और तिमेनार गांवों के बीच स्थित विस्फोट स्थल से पांच किलोग्राम वजन वाले तीन ‘प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट सुबह करीब नौ बजे हुआ, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम इलाके में गश्त पर निकली थी।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1756608750536867947

उन्होंने बताया कि सीएएफ का एक जवान आईईडी के संपर्क में आ गया, जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट में, जवान के पैर में चोट लगी और उसे नेलसनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया।''

उन्होंने कहा कि घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से पांच किलोग्राम वजन वाली तीन आईईडी भी बरामद की और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इलाके में खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी