Photo Source: PTI 
देश

भारत-पाक मैच का बेचा जा रहा था डुप्लीकेट टिकट, अहमदाबाद पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

साक्षी सिंह

अहमदाबाद: आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup 2023) टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान (India-Pakistan Cricket  match) से है। 14 अक्टूबर को। ये मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है। इस बीच अहमदाबाद पुलिस (Ahmedabad Police) ने चार आरोपियों को आगामी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विश्व कप मैच के 50 नकली टिकट छापने और बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

50 नकली टिकट 3 लाख रुपये में बेचे 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ये 50 नकली टिकट 3 लाख रुपये में बेचे गए थे। पकड़ गए आरोपियों में चार में से तीन आरोपी 18 साल के हैं, जबकि चौथा 21 साल का है। उन्होंने बताया कि शहर की अपराध रोकथाम शाखा ने गिरफ्तारी की।

प्रिंटर से स्कैन कर बनाया डुप्लीकेट टिकट
अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर चैतन्य मांडलिक (DCP) ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपियों ने पहले मैच का एक मूल टिकट खरीदा और फिर एक अन्य आरोपी की दुकान पर फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उस मूल टिकट की स्कैन की गई कॉपी को संपादित करने के बाद लगभग 200 डुप्लिकेट टिकट प्रिंट किए।

छोपेमारी के बाद अरोपी हुए गिरफ्तार
डीसीपी ने बताया कि इस अवैध गतिविधि के बारे में जानने के बाद, हमारी टीम ने मंगलवार यानी कि 10 अक्टूबर को मीना की दुकान पर छापा मारा और सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्होंने 50 टिकट 3 लाख रुपये में बेचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, विश्वासघात और जालसाजी समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

परिसीमन मंजूर नहीं...विधानसभा में विशेष बिल पेश करेंगें CM विजय, बोले- दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा जरूरी

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

जब जलते घर में फंस गई थीं मां... रामनाथ कोविंद के जीवन का दर्दनाक सच, PM मोदी ने बताई आत्मकथा की 5 बड़ी बातें

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, चेन्नई एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान...

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा