File Photo 
देश

दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं IAS टीना डाबी, इस शख्स को बना रही हैं अपना हमसफर

हाल ही में टीना (IAS Tina Dabi) ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीरें शेयर की है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस बार उन्होंने एक आईएएस को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया है। 2016 राजस्‍थान कैडर की अफसर टीना जल्द ही 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे (IAS Pradeep Gawande) के साथ शादी करने वाली है। 

हाल ही में टीना (IAS Tina Dabi) ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अपनी नई जिंदगी के बारे में बताया है। टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।' 

टीना के साथ ही प्रदीप (IAS Pradeep Gawande) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रदीप और टीना एक दूसरे का हाथ थामे हुए नज़र आ रहे हैं। 

बता दें कि, यह टीना (IAS Tina Dabi) की दूसरी शादी है। इससे पहले टीना ने साल 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। हालांकि, 2 साल बाद 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। अतहर खान 2016 यूपीएससी परीक्षा में सेकेंड टॉपर थे। ट्रेनिंग के दौरान टीना डाबी और  अतहर खान के  बीच प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली। इन दोनों की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही थी। टीना डाबी मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। 

कौन है प्रदीप गवांडे

प्रदीप गवांडे  (IAS Pradeep Gawande) का जन्म 9 दिसंबर 1980 को महाराष्ट्र में हुआ। वह राजस्थान के चुरू जिले के डीएम रह चुके हैं। वह टीना से तीन साल बड़े हैं।उनकी भी यह दूसरी शादी है।  प्रदीप गवांडे  ने  2013 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। बता दें कि, वह एक डॉक्टर भी हैं। वर्तमान में वह पुरातत्व एवं संग्रहालय राजस्थान में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप