File Photo 
देश

चर्चा में रहने वाली IAS अधिकारी टीना डाबी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

टीना डाबी ने बच्चे को जन्म दिया यह खबर सामने आते ही नन्हे मेहमान की घर आने की ख़ुशी में टीना के घर और उनके पति प्रदीप गवांडे बेहद खुश है।

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: जैसा की हम सब जानते है जैसलमेर की IAS अधिकारी टीना डाबी (IAS officer Tina Dabi ) सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चाओं में रहती है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले यह भी खबर सामने आई थी की वह मां बनने वाली, उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। ऐसे में आज हम आपके लिए टीना डाबी से जुड़ी एक अच्छी खबर लेकर आए है, जी हां  दरअसल टीना डाबी ने आज जयपुर के एक अस्पताल में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

टीना डाबी ने बच्चे को जन्म दिया यह खबर सामने आते ही नन्हे मेहमान की घर आने की ख़ुशी में टीना के घर और उनके पति प्रदीप गवांडे बेहद खुश है। गौरतलब हो कि टीना साल 2015 बैच के शीर्ष अधिकारियों में से एक हैं।

टीना को जुलाई 2022 में जैसलमेर के कलेक्टर के रूप में चुना गया था। गर्भवती होने की खुशखबरी मिलने के बाद से वह मेटरनिटी लिव्ह पर थीं। गर्भावस्था के कारण टीना डाबी ने राज्य सरकार से जयपुर में नॉन-फील्ड पोस्टिंग की गुहार लगाई थी फिर इसके बाद टीना मैटरनिटी लीव पर चली गई।

जानकारी हों कि 2015 की आईएएस अधिकारी टॉपर राजस्थान कैडर अधिकारी टीना डाबी ने 2022 में आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी की।बता दें कि प्रदीप गवांडे टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे 22 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में अब उनके घर नया मेहमान आने से ख़ुशी का माहौल है।

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना