बरामद नोट(फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

IAS अधिकारी के घर से नोटों का जखीरा बरामद, रिश्वत मामले में विजिलेंस विभाग की छापेमारी में घर से निकले 47 लाख-Video

ओडिशा में एक आईएएस अधिकारी 10 लाख रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी अधिकारी ने एक स्थानीय व्यापारी से 20 लाख रुपये मांगे थे। उसी की किश्त के रूप में पीड़ित 10 लाख रुपये दे रहा था।

Saurabh Pal

भुवनेश्वरः ओडिशा से पिछले एक सप्ताह में रिश्वतखोरी का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशायल (ED) अधिकारी के बाद अब भारतीय प्रशासनिक सेवा में तैनात (IAS) अधिकारी 10 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी आईएएस अधिकारी ओडिशा के कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में उप जिलाधिकारी के रूप में तैनात हैं। ओडिशा के सतर्कता विभाग ने शनिवार को रिश्वत मामले में आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी ऑफिशियल प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।

रिश्वत के मामले में जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि उपजिलाधिकारी के सरकारी आवास पर छापेमारी की गई, जहां से अभी तक 47 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं इस छापेमारी में बरामद नोटों को एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 500 व 200 रुपये की नोटों की गड्डियां दिख रहीं हैं।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, रिश्वत मामले में गिरफ्तार आईएस अधिकारी का नाम धीमन चकवा है। इनकी छवि रिश्वतखोर अधिकारी की नहीं है। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।-देखें वीडियो-

प्रेस रिलीज के अनुसार कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में उप जिलाधिकारी के रूप में तैनात धीमन ने स्थानीय व्यापारी से 20 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उसी 20 लाख की किश्त के रूप 10 लाख रुपये ले रहे थे। इसी दौरान भंडाफूट गया।

मिली जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर रिश्वत ले रहे थे। उन्होंने नोटो की गड्डी ली और अपने दराज में रख दी। प्रेस रिलीज में बताया गया कि विभाग ने आरोपी उप जिला अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज