देश

'मैं हाजीपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ूंगा': पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान से सुलह की अटकलों को किया खारिज

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली/पटना. केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने अपने भतीजे चिराग पासवान (Chirag Paswan) के साथ सुलह की अटकलों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनका यह भी कहना है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हाजीपुर से लड़ेंगे।

पारस ने कहा, "एनडीए की बैठक (18 जुलाई) के दौरान चिराग पासवान मुझसे मिले और मेरे पैर छुए जिसके बाद मैंने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमने फिर से हाथ मिला लिया है। हालांकि, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि ऐसा नहीं है।"

पशुपति कुमार पारस का कहना है कि वह बिहार की हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान पारस ने कहा, "मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा, यह मेरा अधिकार है। मैं वहां का सांसद हूं, मैं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री हूं और एनडीए का पुराना और भरोसेमंद सहयोगी हूं।"

https://twitter.com/ANI/status/1682721278342623233

गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने हाल ही में यह स्पष्ट रूप से कहा था कि वह हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इस संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में अब चाचा-भतीजे में भाजपा सुलह कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 17 जुलाई (सोमवार) को मुलाकात के बाद चिराग पासवान फिर से एनडीए में शामिल हो गए।

उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के तत्कालीन सहयोगी नीतीश कुमार का विरोध करने के कारण राजग से अलग हो गए थे। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी में फूट पड़ गई थी। पशुपति कुमार पारस ने पार्टी का एक गुट तोड़ दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री बन गए।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM