संसद में बोलते हुए सुप्रिया सुले (सोर्स: IANS) 
देश

'मैं इसी मशीन से जीती हूं', EVM पर सुप्रिया सुले ने छोड़ा राहुल गांधी का साथ, विपक्षी खेमे मची हलचल

Supriya Sule EVM Statement: एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में ईवीएम को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष से विपरीत रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वे EVM और VVPAT पर सवाल नहीं उठाएंगी।

आकाश मसने

Supriya Sule On EVM-VVPAT: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर अपना स्पष्ट रुख सामने रखा है। उन्होंने कहा कि वह ईवीएम या वीवीपैट प्रणाली पर कोई सवाल नहीं उठाएंगी, क्योंकि इन्हीं मशीनों के जरिए वह अब तक चार बार लोकसभा सांसद चुनी गई हैं। सुले का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर राजनीतिक बहस तेज है।

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर रखी बात

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुकीं सुप्रिया सुले ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हो रही चर्चा के दौरान यह बयान दिया। वह राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं और उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी’ (MVA) का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं।

इसी मशीन से चुनकर आई हूं: सुले

सदन में अपनी बात रखते हुए सुप्रिया सुले ने साफ शब्दों में कहा कि 'मैं इसी मशीन से चुनकर आई हूं, इसलिए मैं ईवीएम या वीवीपैट पर सवाल नहीं उठाऊंगी।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह मशीन के खिलाफ बयान नहीं दे रही हैं, बल्कि अपनी बात को सीमित दायरे में रख रही हैं। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा जरूरी है, लेकिन इसे पूरी तरह अविश्वास के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

भाजपा से जताई अपेक्षाएं

अपने भाषण के दौरान सुप्रिया सुले ने भारतीय जनता पार्टी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा जनादेश मिला है और ऐसे में उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। सुले के अनुसार, सत्तारूढ़ दल को लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बना रहे।

विपक्ष में अलग रुख

सुप्रिया सुले का यह बयान विपक्षी खेमे में एक अलग और संतुलित रुख के तौर पर देखा जा रहा है। जहां कई विपक्षी दल ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, वहीं सुले ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए मशीनों पर भरोसा जताया है। उनके इस बयान से विपक्षी खेमे में हलचल मच गई है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर