हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, फोटो- IANS 
देश

'फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

RGIA Hyderabad Bomb Threat: हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। इसके बाद एयरपोर्ट स्टाफ सकते में आ गया।

प्रतीक पाण्डेय

Hyderabad Airport Bomb Threat: जैसे ही फ्लाइट आरजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई, उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई है। यह घटना तब हुई जब लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच 754 वी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी।

उड़ान के दौरान एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है और शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा। जैसे ही यह धमकी वाला मेल सामने आया, तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट तक सभी को अलर्ट कर दिया गया।

सभी यात्री सुरक्षित

हालांकि राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे (अलग सुरक्षित क्षेत्र) में ले जाया गया, जहां उसकी बारीकी से जांच शुरू की गई। यात्रियों को भी सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उतारा गया और सभी की जांच की गई। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

आरजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई विदेशी करेंसी

इसी एयरपोर्ट से एक और मामला सामने आया, जो विदेशी करेंसी की बरामदगी से जुड़ा है। सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री से लगभग 11,85,930 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ी गई। यह यात्री सैयद इस्माइल अली बताया जा रहा है, जो शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था।

यह करेंसी सामान्य बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों द्वारा पकड़ी गई। जब बैग की जांच की गई, तो उसमें संदिग्ध विदेशी मुद्रा दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे अलग कर लिया गया और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने पूरी रकम जब्त कर ली है और अब यह जांच की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे बैंकॉक क्यों ले जाया जा रहा था।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?