ट्रेन में आग लगने के बाद का दृश्य (सोर्स- वीडियो) 
देश

हावड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस में लगी आग...तो चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री, जामताड़ा से आया खौफनाक VIDEO

Train Caught Fire in Jamtara: जामताड़ा से सोमवार को एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिसमें हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर टाटा-18184 सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया...

अभिषेक सिंह

Fire in Tata Express: झारखंड के जामताड़ा से सोमवार को एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिसमें हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर टाटा-18184 सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना जामताड़ा जिले के विद्यासागर और कालाझरिया रेलवे स्टेशन के बीच घटी है।

ट्रेन की बोगी में आग लगने और धुआं फैलने से इसमें सवार यात्री दहशत से भर गए। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और चलती ट्रेन की बोगियों से कूदने लगे। हालांकि उस वक्त ट्रेन की रफ्तार कम होने के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। साथ ही लोको पायलट की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से भी टल गया।

चश्मदीदों ने बताई पूरी दास्तान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजन से जुड़ी तीसरी बोगी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। लोको पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से तुरंत आग बुझा दी।

सामने आया खौफनाक VIDEO

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हुई दिखाई दे रही है। वहीं, उसकी बोगी से खूब सारा धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग यात्रियों को ट्रेन से उतारते हुए देखे जा रहे हैं। वहीं, रेलवे कर्मचारी ट्रेन की बोगी में लगी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं।

ट्रेन की बोगी में क्यों लगी आग?

मौके पर मौजूद एक रेलवे अधिकारी के अनुसार, आग बोगी के अंडर-गियर से निकली चिंगारी के कारण लगी थी। ट्रेन लगभग 45 मिनट तक रुकी रही और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उसे फिर से चलाया गया। जामताड़ा स्टेशन पहुंचने पर, ट्रेन का गहन तकनीकी निरीक्षण किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ चलती ट्रेन में आग लगने की घटना ने पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए रेलवे की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक