राज्यों में तापमान के अधिक गिरने से रातें सर्द (कांसेप्ट फोटो- सौ. से सोशल मीडिया) 
देश

देशभर में कैसा रहेगा आज तापमान, देखें अन्य राज्यों से जुड़ा मौसम का हाल

यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दरअसल न्यूनतम तापमान गिरने से यहां सुबह-शाम ठंड का अनुभव किया जा ,सकता है। कुछ राज्यों में तापमान के अधिक गिरने से रातें काफी सर्द होने लगी हैं।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली :  यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दरअसल न्यूनतम तापमान गिरने से यहां सुबह-शाम ठंड का अनुभव किया जा ,सकता है। कुछ राज्यों में तापमान के अधिक गिरने से रातें काफी सर्द होने लगी हैं। हलांकि ठंड के साथ अब धुंध की परत भी देखी जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड और भी ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

IMD का कहना है कि इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक ठंड पड़ने वाली है। अगर दूसरी जगहों की बात करें तो दक्षिण भारत यानी तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में भारी बारिश का दौर अभी जारी है। तो ऐसे में आइए जाने देशभर में कैसा रहेगा आज के मौसम ।

ये भी पढें : 

अन्य राज्यों से जुड़ा मौसम का हाल

बता दें कि बिहार में सुबह और शाम में ठंड अनुभव हो रही है, और यहां तापमान गिरने का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान मौसम विभाग की मानें तो 15 नवंबर से राज्य में पूरी तरह से ठंड की शुरुआत होने की उम्मीद है। बिहार के कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां सुबह के समय हल्की धुंध देखने को भी मिल रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (कांसेप्ट फोटो- सौ. से सोशल मीडिया)

ठंड तो दिल्ली में जैसे कहीं छिप हीगई है। जहरीली हवा और 400 के पार होते AQI ने दिल्ली की हवा को दूषित कर दिया है। आज का मौसम हाल सुबह के समय धुंध छाई रहेगी और न्यूनतम पारा 17.6 तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री होगा। इसके साथ ही सुबह आसमान में छाई धुंध भी खूब परेशान करने वाली है।

ये भी पढें :

मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। यहां दिवाली के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम की ठंड के साथ अब कोहरे की भी शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे केरल राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है, दरअसल अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ थोड़ी बारिश की संभावना है। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी भी शामिल हैं।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?