देश

चिराग पासवान की पार्टी का चुनाव चिह्न अब होगा हेलीकॉप्टर, पशुपति कुमार पारस की पार्टी कही जाएगी 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी'

आसिफ सईद

नई दिल्ली: बिहार (Bihar) में लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) को लेकर खींचातानी अब भी जारी है। इस बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने मामले को सुलझाने के लिए कदम उठाया है। पिछले दिनों एलजेपी के चुनाव चिह्न को फ्रीज़ करने के बाद चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को पार्टी का नया चिह्न अलॉट किया है। अब उनकी पार्टी का चिह्न हेलीकॉप्टर होगा।

इसी के साथ चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस को इलेक्शन कमीशन ने सिलाई मशीन चिह्न दिया है। उनकी पार्टी अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी होगी।न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' नाम और चुनाव चिन्ह 'हेलीकॉप्टर' आवंटित किया। पशुपति कुमार पारस ने चुनाव चिह्न के रूप में 'सिलाई मशीन' और 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' नाम के रूप में आवंटित किया है। 

बता दें कि, चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस बीच जारी तनातनी अभी तक खत्म नहीं हुई है। दोनों की राहे भी अब अलग हो गई हैं। इन सबके बीच पिछले दिनों भारतनिर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिह्न को फ्रीज़ कर दिया था। बताया जा रहा है कि, दरअसल लोजपा के सांसद पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच कुछ समय से खटास जारी है। 

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा