मौसम विज्ञान विभाग की वार्निंग ( कांसेप्ट फोटो-सौ. एएनआई) 
देश

इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली सहित अन्य जगहों पर आज तापमान

भारत में मानसून के जाने के बाद दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अक्टूबर का महीना लगभग बीत चुका है लेकिन तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। हालांकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

प्रीति शर्मा

दिल्ली: भारत में मानसून के जाने के बाद दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अक्टूबर का महीना लगभग बीत चुका है लेकिन तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। हालांकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं दिन के समय धूप और गर्मी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 23 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में बारिश के कारण अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। राज्य में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। जिसकी वजह से तापमान में अंतर दिख रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव दिख सकता है।

आज इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल का गंगा तटीय क्षेत्र, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना जताई गई है जिसके चलते राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने कल यानी 24 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना की वजह से चेतावनी जारी की है। यह बंगाल के कई जिलों में अपना असर दिखा सकता है। इसके चलते पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र और ओडिशा में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर मछुआरों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कल असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड में बारिश हो सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट