सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Weather Update: देश के 9 राज्यों में बरपेगा बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather forecast: आईएमडी ने मंगलवार 8 जुलाई को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अभिषेक सिंह

Weather update today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 जुलाई को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि इन राज्यों में 8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर आज येलो अलर्ट पर है और आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राजधानी में मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। IMD ने कहा कि सोमवार को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।

कई जगहों पर हुआ जलभराव

सोमवार को शहर में लगातार बारिश के बाद महरौली-बदरपुर रोड समेत कई जगहों पर राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की समस्याएँ सामने आईं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में पिछले 12 दिनों में इस साल 'संतोषजनक' श्रेणी की वायु गुणवत्ता का सबसे लंबा दौर दर्ज किया गया, जब पूरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 100 से नीचे रहा।

इन राज्यों के लिए 'हैवी रेन' अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग मंगलवार को कई राज्यों में 'बहुत भारी बारिश' की चेतावनी जारी की है। आठ जुलाई को हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक व आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • मध्य प्रदेश में 10 जुलाई तक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई को और विदर्भ में 8 और 9 जुलाई को।
  • उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई तक और पंजाब और हरियाणा में 8 जुलाई को।
  • गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अगले 6-7 दिनों के दौरान, गुजरात में 9 जुलाई तक, मराठवाड़ा में 8 और 9 जुलाई को और सौराष्ट्र और कच्छ में 12 और 13 जुलाई को।
  • तेलंगाना में 9 जुलाई तक।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश ने 7 जुलाई को भारी तबाही मचाई। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी में एक पुल बह गया, जिससे यमुनोत्री तक सड़क संपर्क बाधित हो गया। मंगलवार को भी राज्य में बहुत भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन