मौसम का प्रतीकात्मक फोटो। सोर्स: AI
देश

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक होगा? आंध्र प्रदेश में 145 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • बंगाल की खाड़ी में 19 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान, आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा सिस्टम।

  • आंध्र प्रदेश के तट पर 145 किमी प्रति घंटे और बंगाल की खाड़ी में 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवाओं की रफ्तार।

  • ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी।

Weather Today Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान अगले तीन दिनों में गंभीर रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 नवंबर के बीच इसके तेजी से ताकतवर होने और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, समुद्र में 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

19 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना डीप डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान और इसके बाद 19 नवंबर की रात तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश में 145 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

17 से 19 नवंबर के दौरान समुद्र में हवा की रफ्तार लगातार बढ़ने का अनुमान है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 18 नवंबर से हवाएं 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे और 19 नवंबर से 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। झोंकों के साथ इनकी रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश और यनम के तटों के पास 19 नवंबर की रात से 20 नवंबर की दोपहर तक हवा की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, ओडिशा तट पर 19 नवंबर से तेज हवाएं चलने और इनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 19 से 20 नवंबर के दौरान इन इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

ओडिशा में 19 से 21 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 से 20 नवंबर के दौरान राज्य में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान की समुद्री तट से ठकराने की फोटो।

तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बिगड़ेगा मौसम

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 नवंबर से बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 17 नवंबर को भारी और 18 से 19 नवंबर के दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 नवंबर को गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तेलंगाना में 20 से 22 नवंबर के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है। 20 नवंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। रायलसीमा में भी 19 से 20 नवंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार

चक्रवाती सिस्टम का असर पूर्वी और मध्य भारत के मौसम पर भी दिखाई देगा। बिहार में 20 से 22 नवंबर, झारखंड में 20 से 21 नवंबर और पश्चिम बंगाल में 19 से 20 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 18 से 22 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 20 से 21 नवंबर के दौरान बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में कोहरे की चेतावनी

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अलग रहने वाला है। मौसम विभाग ने 17 से 20 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी दी है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 17 से 18 नवंबर के बीच कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी 17 नवंबर को बारिश हो सकती है।

तारीखराज्य/केंद्रशासित प्रदेश/क्षेत्रबारिश का पूर्वानुमान
17 नवंबर 2026तमिलनाडुकुछ स्थानों पर बारिश; भारी बारिश की संभावना
17 नवंबर 2026पुडुचेरीकुछ स्थानों पर बारिश; भारी बारिश की संभावना
17 नवंबर 2026कराईकलकुछ स्थानों पर बारिश; भारी बारिश की संभावना
17 नवंबर 2026आंध्र प्रदेशतटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में बारिश; तेज हवाएं संभव
17 नवंबर 2026यनमतटीय आंध्र प्रदेश के साथ बारिश की संभावना
17 नवंबर 2026अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहबारिश की संभावना
17 नवंबर 2026उप-हिमालयी पश्चिम बंगालकुछ स्थानों पर बारिश
17 नवंबर 2026सिक्किमकुछ स्थानों पर बारिश
17 नवंबर 2026असमकुछ स्थानों पर बारिश
17 नवंबर 2026मेघालयकुछ स्थानों पर बारिश
17 नवंबर 2026नागालैंडकुछ स्थानों पर बारिश
17 नवंबर 2026मणिपुरकुछ स्थानों पर बारिश
17 नवंबर 2026मिजोरमकुछ स्थानों पर बारिश
17 नवंबर 2026त्रिपुराकुछ स्थानों पर बारिश
18 नवंबर 2026तमिलनाडुबहुत भारी बारिश की संभावना; गरज-चमक और तेज हवाएं संभव
18 नवंबर 2026पुडुचेरीबहुत भारी बारिश की संभावना; गरज-चमक और तेज हवाएं संभव
18 नवंबर 2026कराईकलबहुत भारी बारिश की संभावना; गरज-चमक और तेज हवाएं संभव
18 नवंबर 2026आंध्र प्रदेशतटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में बारिश; भारी बारिश संभव
18 नवंबर 2026यनमतटीय आंध्र प्रदेश के साथ बारिश; भारी बारिश संभव
18 नवंबर 2026ओडिशाकुछ स्थानों पर बारिश; भारी बारिश की संभावना
18 नवंबर 2026छत्तीसगढ़कुछ स्थानों पर बारिश
18 नवंबर 2026अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहकुछ स्थानों पर बारिश
18 नवंबर 2026गंगीय पश्चिम बंगालकुछ स्थानों पर बारिश
18 नवंबर 2026झारखंडबारिश की संभावना
18 नवंबर 2026अरुणाचल प्रदेशकुछ स्थानों पर बारिश
18 नवंबर 2026असमकुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक
18 नवंबर 2026मेघालयकुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक
18 नवंबर 2026नागालैंडकुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक
18 नवंबर 2026मणिपुरकुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक
18 नवंबर 2026मिजोरमकुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक
18 नवंबर 2026त्रिपुराकुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक
19 नवंबर 2026आंध्र प्रदेशतटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में व्यापक बारिश; भारी से अत्यधिक भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026यनमतटीय आंध्र प्रदेश के साथ व्यापक बारिश; भारी से अत्यधिक भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026तमिलनाडुकुछ स्थानों पर बारिश; गरज-चमक और तेज हवाएं संभव
19 नवंबर 2026पुडुचेरीकुछ स्थानों पर बारिश; गरज-चमक और तेज हवाएं संभव
19 नवंबर 2026कराईकलकुछ स्थानों पर बारिश; गरज-चमक और तेज हवाएं संभव
19 नवंबर 2026तेलंगानाबारिश की संभावना
19 नवंबर 2026ओडिशाव्यापक बारिश; कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026छत्तीसगढ़कुछ स्थानों पर बारिश
19 नवंबर 2026विदर्भ (महाराष्ट्र)कुछ स्थानों पर बारिश
19 नवंबर 2026गंगीय पश्चिम बंगालव्यापक बारिश; कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026झारखंडकुछ स्थानों पर बारिश
19 नवंबर 2026नागालैंडव्यापक बारिश; कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026मणिपुरव्यापक बारिश; कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026मिजोरमव्यापक बारिश; कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026त्रिपुराव्यापक बारिश; कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव
19 नवंबर 2026असमकुछ स्थानों पर बारिश
19 नवंबर 2026मेघालयकुछ स्थानों पर बारिश
19 नवंबर 2026अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहबारिश की संभावना

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान