देश

हरियाणा: अंबाला में पिटबुल कुत्ते के हमले में 4 साल की बच्ची घायल, लगे 8 टांके; मामला दर्ज

किर्तेश ढोबले

चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला कैंट में घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। घायल बच्ची को आनन फानन में अंबाला कैंट सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में देख सकते है कि बच्ची गली में पैदल जा रही है। उसके पीछे एक युवक हाथ में कुछ सामान लिए जा रहा है। उसी दौरान पीछे से पिटबुल भागते हुए आता है और बच्ची पर हमला कर देता है। हमले में बच्ची गिर जाती है। बच्ची के पास मौजूद लोग भयभीत होकर भागते हैं। उसी दौरान अन्य कुत्ते भी बच्ची पर अटैक करने आते हैं। इसी बीच बच्ची के पीछे चल रहे युवक व अन्य की मदद से कुत्तों को खदेड़ता है। 

https://twitter.com/Raushan523/status/1642798573413867520

https://twitter.com/ANI/status/1642864300019818497

महेश नगर पुलिस थाने के एसएचओ रामपाल सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "लड़की को 7-8 टांके आए हैं। आगे की जांच की जा रही है।"

आवारा कुत्तों के हमले में हैदराबाद में हुई थी एक बच्चे कि मौत 

बीते मार्च महीने में हैदराबाद के अंबरपेट में एक चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। इसमें बच्ची की मौत हो गई थी। इस घटना ने तेलंगाना राज्य समेत पुरे देश को हिलाकर रख दिया और यह घटना काफी समय तक मीडिया की सुर्खियों में रही थी।

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया