हरभजन सिंह (Image- Socia Media) 
देश

मुझे गद्दार कहने वालों...उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह

Harbhajan Singh X Post: भाजपा सांसद हरभजन सिंह ने गद्दार कहने वालों पर पलटवार करते हुए पंजाब की राज्यसभा सीट बेचने के आरोप लगाए और AAP नेताओं पर निशाना साधा।

अर्पित शुक्ला

Harbhajan Singh controversy: भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि उनको गद्दार कहने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर एक कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि वे बताएं कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से गया था।

हरभजन सिंह ने अपने पोस्ट में किसी का नाम लिए बिना कहा कि एक राजनीतिक दल ने मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा। उन्होंने कहा कि उनको इस देश की जनता तय करेगी कि उन्हें कैसे याद किया जाए।

राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

बता दें कि क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए हरभजन सिंह ने कुछ ही दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और वो भाजपा में शामिल हो गए। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में भेजा था। हरभजन सिंह से इसी मुद्दे पर एक्स पर देवेन्दर यादव नाम के एक शख्स ने पूछा कि जिस लीडर को आप दिन रात भला बुरा बोलते हो और उसकी दी गई राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? पोस्ट में कहा गया कि पंजाब के 800 से ज्यादा किसान भाइयों की मौत की जिम्मेदार भाजपा में जाना आपकी कौन सी मजबूरी थी? आपके जमीर की कीमत कितनी लगाई आपने?

हरभजन सिंह ने क्या कहा?

BJP सांसद हरभजन सिंह ने एक्स पर इस शख्स को जवाब देते हुए कहा, समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी। उन्होंने कहा कि अपनी जुबान क्यों गंदी करूं मैं और मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने में बेची थी? हरभजन सिंह ने आगे कहा कि अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए। पंजाब को लूट खा गए

20 साल देश का नाम ऊंचा किया

वहीं, एक दूसरे यूजर को जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, दीदी राजनीतिक पार्टी ने ही मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा था। आम लोग तो ऐसे काम नहीं करते। किसने निर्देश दिए थे पार्टी के लोगों को कि यह सब काम करे।

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि 20 साल देश का नाम ऊंचा किया खेल के मैदान में और आपके लोगों को लगता है वो कोई टैग लाए तो वो लगा रहेगा तो ये सिर्फ उनकी घटिया सोच दर्शाती है। उन्होंने आकिरी में कहा कि चलें इस देश के लोगों को तय करने दें वे मुझे कैसे याद करना चाहते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां