देश

भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का 94वां जन्मदिन आज, जानें बीजेपी के 'लौह पुरुष' से जुड़ी अनसुनी बातें

आसिफ सईद

नई दिल्ली: पूर्व उपप्रधानमंत्री (Deputy Prime Minister) व देश के सबसे अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का आज जन्मदिन (Birthday) है। वे आज 94 वर्ष के हो गए हैं। बीजेपी (BJP) के सबसे वरिष्ठ नेताओं (Senior Political Leader) में शुमार एल के आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था।

वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं। राष्ट्रीय क्षितिज पर भाजपा के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही दिया जाता है। उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया था।

लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के सह-संस्थापकों में से एक हैं। उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में हैदराबाद के डीजी नेशनल कॉलेज में दाखिला लिया। बंटवारे के दौरान आडवाणी अपने परिवार के साथ भारत आए और बॉम्बे यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ में ग्रेजुएशन किया। 1942 में आडवाणी ने एक स्वयंसेवक के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हिस्सा बन गए।

दरअसल भाजपा 1980 बनी और उसके बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में उसके सिर्फ 2 सांसद जीते थे। 1986 में आडवाणी पार्टी के अध्यक्ष बने और 1989 के आम चुनाव में पार्टी के सांसदों की संख्या 85 पहुंच गई। 
कहा जाता है कि, अपनी उम्र की वजह से आडवाणी भले ही आज सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं लेकिन आज बीजेपी जिस बुलंदियों पर पहुंच चुकी है है उसमें बीजेपी के अन्य नेताओं के अलावा एलके आडवाणी का भी बड़ा योगदान रहा है। जिसके के लिए उनका बीजेपी में आज भी आदर किया जाता है।  राजनीति के जानकार उन्हें बीजेपी के लौह पुरुष भी कहते हैं। 

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update