भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

मोदी के खास सांसद का अनोखा ज्ञान! बोले- पवनसुत हनुमान थे पहले अंतरिक्ष यात्री, VIDEO से बढ़ा बवाल

Hanuman was first astronaut: एक स्कूल में अनुराग ठाकुर ने बच्चों से पूछा कि पहला अंतरिक्ष यात्री कौन था? बच्चों ने कहा- नील ऑर्मस्ट्रॉन्ग। जिस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे तो लगता है हनुमान जी थे।

अभिषेक सिंह

Anurag Thakur Viral Video: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद ने अपने ही संसदीय क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए ज्ञान का संचार किया है। जिसका वीडियो सामने आते ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा है।

दरअसल, ऊना के एक स्कूल में अनुराग ठाकुर ने बच्चों से पूछा कि अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला कौन था? जिसके बाद सामने बैठे सैकड़ों बच्चों ने एक स्वर में कहा- नील ऑर्मस्ट्रॉन्ग। जिस पर अनुराग ठाकुर ने बच्चों के जवाब को काटते हुए कहा, मुझे तो लगता है हनुमान जी थे। जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

और क्या कुछ बोले अनुराग ठाकुर?

जब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सभा में कहा कि मुझे लगता है कि हनुमान जी अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति थे। इस पर सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्रों में कानाफूसी बढ़ गई। भाजपा सांसद ने तर्क देते हुए जबाव दिया कि अभी तक हम इतना ही देखते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने कहा कि जब तक हमें अपनी हजारों साल पुरानी परंपरा, ज्ञान, संस्कृति का ज्ञान नहीं होगा, तब तक हम वही देख पाएंगे जो अंग्रेजों ने हमें दिखाया है। अनुराग ठाकुर ने शिक्षकों और शिक्षकों से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर हम पाठ्यपुस्तक से बाहर निकलकर अपने वेदों, परंपरा और ज्ञान की ओर बढ़ें, तो हमें बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

यूरी गागरिन थे पहले अंतरिक्ष यात्री

आपको बता दें कि पहला अंतरिक्ष यात्री कौन था? इसका जवाब वहां बच्चों ने भी गलत दिया था। क्योंकि नील आर्म स्ट्रॉन्ग चांद पर पहुंचने वाले पहले शख्स थे, जबकि पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन थे। उन्होंने 12 अप्रैल 1961 को वोस्तोक-1 नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अनुराग

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही इस पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे। एक यूजर ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या ये लोग भारत को हज़ारों साल पीछे ले जाने का फैसला कर चुके हैं? कम से कम स्कूली बच्चों को तो गलत ज्ञान नहीं दिया जाना चाहिए।"

बता दें कि अनुराग सिंह ठाकुर वर्तमान में लोकसभा (संसद) के सदस्य हैं। वे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने 2008 में इसी क्षेत्र से उपचुनाव के साथ शुरुआत की थी और तब से लगातार सफल चुनावी जीत दर्ज कर रहे हैं।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन