पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

दिल्ली के रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रार्थना, देखें वीडियो

सुभाष यादव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti 2022) के अवसर पर यहां करोल बाग स्थित 'श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर' में बुधवार को प्रार्थना की। देशभर में संत कवि रविदास के अनुयायी हैं। इनमें दलित समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या है। 

मध्यकालीन कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास ने अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया। इससे पहले, मोदी ने मंगलवार को गुरु रविदास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

देखें वीडियो-

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बताया था कि रविदास जयंती के अवसर पर वह यहां करोल बाग स्थित 'श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर' में सुबह नौ बजे जन कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। 

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल