गुजरात में 'मिनी बांग्लादेश' पर बुलडोजर 
देश

गुजरात में 'मिनी बांग्लादेश'...एक साथ पहुंचे 50 बुलडोजर और 3000 पुलिस, एक्शन से थर्राया इलाका- देखें VIDEO

अहमदाबाद में बसे मिनी बांग्लादेश पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रही है। बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों के अवैध घरों को हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू हो चुका है।

अर्पित शुक्ला

अहमदाबाद: अहमदाबाद के चंडोला तालाब क्षेत्र, जिसे ‘मिनी बांग्लादेश’ के नाम से भी जाना जाता है। वहां आज से मेगा डिमोलिशन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने इस ऑपरेशन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है, जिसमें 50 से ज्यादा बुलडोजर और 3000 पुलिसकर्मियों की तैनात किए गए हैं।

इस, अभियान के तहत पहले चरण में 1.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया था, और अब इस चरण में 2.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को साफ करने का लक्ष्य है।

चंडोला तालाब के आसपास कार्रवाई

पुलिस-प्रशासन की ये कार्रवाई चंडोला तालाब के आसपास अवैध बस्तियों को हटाने के लिए शुरू की गई। यहां मुख्य रूप से अवैध तरीके से भारत में आए बांग्लादेशी प्रवासियों के रहने की बात सामने आई थी। पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) टीमें भी तैनात की गई हैं।

बता दें कि इसके पहले चरण में 4000 से अधिक अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया था और अब बचे हुए अतिक्रमण को भी हटाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन

ये अभियान पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया, जिसमें कुल 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। अब तक चंडोला क्षेत्र से 207 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है, और 200 से अधिक को डिपोर्ट भी किया जा चुका है। ये कार्रवाई शहर में अवैध अतिक्रमण और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक सख्त संदेश देती है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट