राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद ये पहली दीपावली है 
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, अयोध्या दीपोत्सव का भी किया जिक्र

हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं, और मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहेंगे।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली: प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए सभी को दीवाली विश किया। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो। उन्होंने अयोध्या दीपोत्सव का भी जिक्र किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर कहा कि अयोध्या मे 500 साल बाद आई है यह पावन घड़ी।  अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दिवाली है और ये शुभ घड़ी राम भक्तों के अनगिनत बलिदान और तपस्या के बाद 500 वर्षों के बाद आई है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की एक पोस्ट को टैग करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा ‘‘अलौकिक अयोध्या! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद ये पहली दीपावली है। दरअसल अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर , क्योंकि 500 सालों के बाद ये पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद आई है।"

पीएम मोदी का एक्स पर पोस्ट

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं और मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहेंगे। हालांकि दर्शकों ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपनी पोस्ट में रोशनी से जगमगाते मंदिर की कई तस्वीरें साझा कीं है।

पीएम मोदी ने कहा हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं।

इसके साथ ही मोदी ने ‘एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में अयोध्या में दीप प्रज्वलित कर मनाए जा रहे दीपोत्सव की भी सराहना की और कहा कि अतुलनीय और अकल्पनीय! भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित रामलला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला दृश्य है। अयोध्या धाम से निकला ये प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा, और मेरी कामना है कि भगवान श्री राम सारे देशवासियों को सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।

बता दें कि ''जनवरी में अयोध्या में बने भव्य मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया और लाखों देशवासियों ने अपने घरों और आस-पड़ोस के मंदिरों में टेलीविजन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बने और इस ऐतिहासिक पल का आनंद उठाया।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली