तमिलनाडु में बस का टायर फटने से हादसा (Image- Screen Capture) 
देश

तमिलनाडु में बस का टायर फटने से खौफनाक हादसा, 9 लोगों की कुचलकर मौत, देखें रूह कंपाने वाला VIDEO

Tamil Nadu Bus Accident News: तमिलनाडु के कुड्डालोर में बुधवार को एक सरकारी बस की दो वाहनों से भिड़ंत की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।

अर्पित शुक्ला

Tamil Nadu Bus Accident Video: तमिलनाडु के कुड्डालोर में बुधवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। एक सरकारी बस का टायर फटने के बाद वह डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई और सामने से आ रही दो गाड़ियों से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तिरुचिरापल्ली से चेन्नै जा रही बस के साथ हुई। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नै से तिरुचिरापल्ली की ओर जा रही दो गाड़ियों (एक एसयूवी और एक कार) से बस की भिड़ंत हुई। दोनों गाड़ियों में सवार 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा बुधवार को कुड्डालोर में हुआ था। बस तिरुचिरापल्ली से चेन्नई की ओर जा रही थी, तभी अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई।

हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में आ गई। वहां से आ रही एक एसयूवी और एक कार से बस की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों गाड़ियों में सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की, जबकि घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती घायलों को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा