जी मेल (फोटो-गूगल) 
देश

फौरन चेंज कर दो अपना Gmail पासवर्ड! गूगल ने 2.5 अरब यूजर्स को दी चेतावनी... खतरे में डेटा

गूगल ने 2.5 अरब को डेटाबेस लीक होने की चेतावनी दी है। यदि आप को भी चेतावनी गूगल ने भेजी है तो तत्काल अपने जी मेल का पासवर्ड बदल दें। नहीं आपका डेटा लीक हो सकता है।

Saurabh Pal

Tech News: सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने दुनिया भर के 2.5 अरब जीमेल यूजर्स के लिए एक बड़ा सेफ्टी अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी हाल ही में हुई सेल्सफोर्स डाटाबेस हैकिंग और कई फिशिंग अटैक्स के बाद सामने आई है। लाखों अकाउंट्स खतरे में हैं, इसलिए तुरंत पासवर्ड बदलने और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करने की सलाह दी गई है।

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट‍्स का मानना है कि यह हाल के कुछ साल में जारी किए गए सबसे बड़े अलर्ट्स में से एक है। हैकर्स ने यूजर्स को निशाना बनाने के लिए 2 बड़े तरीकों का इस्तेमाल किया, हैकर्स ने नकली ईमेल्स भेजे जो दिखने में असली लगते थे और इनमें ऐसे लिंक थे जो यूजर्स को फेक लॉगिन पेज पर ले जाते थे। कई यूजर्स ने गलती से अपने जीमेल क्रेडेंशियल्स और 2एफए कोड एंटर कर दिए, जिससे हैकर्स को अकाउंट पर पूरा कंट्रोल मिल गया।

गूगल ने किया कन्फर्म डाटाबेस में सेंधमारी

गूगल ने कन्फर्म किया है कि सेल्सफोर्स डाटाबेस में सेंधमारी की गई है। इस हमले के पीछे शाइनीहंटर्स नाम के ग्रुप का हाथ बताया जा रहा है, जो पहले एटीएंडटी और माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़े ग्रुप्स को भी हैक कर चुका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ग्रुप चोरी किए गए डाटा को लीक कर सकता है या फिर उसे ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

गूगल ने जारी किया अलर्ट

गूगल ने जीमेल यूजर्स को तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। सबसे पहले तो अपना पासवर्ड अपडेट करें, ऐसा स्ट्रॉन्ग और यूनिक पासवर्ड बनाएं जो किसी और प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल ना हो। इसके अलावा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करें जिससे पासवर्ड लीक होने के बाद भी अकाउंट सेफ रहेगा। आप अनजान ईमेल्स या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साथ ही अकाउंट एक्टिविटी चेक करें। जीमेल की लॉगिन हिस्ट्री में अनजान डिवाइस या लोकेशन से लॉगिन की जांच कर सकते हैं।

ईमेल अकाउंट है काफी अहम

कई लोग मानते हैं कि उनका ईमेल अकाउंट महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन असल में यही सबसे बड़ी भूल है। जीमेल में सिर्फ पर्सनल डेटा ही नहीं बल्कि बैंकिंग डिटेल्स, काम से जुड़े डॉक्यूमेंट्स और कॉन्टैक्ट्स जैसी सेंसिटिव जानकारी होती है। ऐसे में अगर अकाउंट हैक हो जाता है तो डाटा चोरी हो सकता है, आपके नाम से फ्रॉड ईमेल्स भेजे जा सकते हैं और आइडेंटिटी थेफ्ट यानी पहचान की चोरी का खतरा भी बढ़ जाता है।-एजेंसी इनपुट के साथ

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट