Railways Employees | Pixabay 
देश

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दिवाली से पहले 78 दिनों के बोनस की सौगात, जानिए कितने लोगों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस की मंजूरी दी गई है। यह बोनस कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और देश की रेल सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है, जिससे 11,72,240 रेलवे कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की इस महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया, जिससे देशभर के 11,72,240 लाख रेलवे कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह बोनस कर्मचारियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए दिया जा रहा है, जिससे रेलवे सेवाओं में सुधार हुआ है और रेलवे ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।

सरकार ने यह घोषणा करते हुए बताया कि यह बोनस रेलवे कर्मचारियों को दी जाने वाली वार्षिक प्रोत्साहन राशि है, जो उनकी उपस्थिति, प्रदर्शन और रेलवे की विकास प्रक्रिया में उनके योगदान के आधार पर दी जाती है। इस फैसले से न केवल रेलवे कर्मचारियों में उत्साह और जोश का संचार होगा, बल्कि यह रेलवे के सुधारों और सेवाओं में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "रेलवे के अच्छे प्रदर्शन के लिए कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,029 करोड़ रुपये के उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दी है, जिससे 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा... 58,642 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मैंने यह संख्या इसलिए डाली है क्योंकि विपक्ष बहुत छोटी संख्या का इस्तेमाल करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है..."

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई