पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा (Image- Social Media) 
देश

नीतीश नहीं ये हैं सबसे बड़े ‘पलटीमार’, 14वीं बार बदला पाला, RJD से जीतकर NDA सरकार में बने थे मंत्री

Bihar Politics: : पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणी ने 14वीं बार बदली पार्टी, जनसुराज छोड़ अब बीजेपी में शामिल। जानें उनका राजनीतिक सफर और दल-बदल की पूरी कहानी।

अर्पित शुक्ला

Who is former Union Minister Nagmani: बिहार की राजनीति में दल-बदल कोई नई बात नहीं। जब भी पलटी मारने की बात आती है तो लेग नीतीश कुमार का नाम लेते हैं, लेकिन जब बात आती है पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा की, तो यहां सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाते हैं। 'पलटीमार' की उपाधि पाने वाले नागमणि ने एक बार फिर अपना रंग बदल डाला और 14वीं बार नई पार्टी का झंडा थामा है। नागमणि कभी लालू यादव के राजद से सियासी सफर शुरू करने वाले LJP, BJP, JDU, NCP, RLSP तक तमाम पार्टियों में रहे, लेकिन कहीं भी स्थायी पता नहीं दर्ज कर पाए।

अब एक बार फिर उनकी राजनीतिक गाड़ी भाजपा के दरवाज़े पर आकर खड़ी हुई है। इसमें सबसे खास बात ये है कि उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा भी उनकी इस 'राजनीतिक यात्रा' की साथी बन गई हैं। आइए बताते हैं नागमणि की दल-बदल गाथा।

सिर्फ 6 महीने में लिया यू-टर्न

अगले कुछ महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले जनसुराज को बड़ा झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने एक बार फिर पलटी मार दी है और भाजपा का दामन थाम लिया। सिर्फ 6 महीने पहले ही उन्होंने प्रशांत किशोर के विजन पर भरोसा करते हुए भाजपा छोड़कर जनसुराज में शामिल हुए थे। लेकिन अब चुनावी माहौल गरमाते देख उनकी सियासी गाड़ी फिर से पुराने ठिकाने यानी भाजपा के दरवाजे पर आकर रुक गई।

किन-किन पार्टियों में रह चुके हैं नागमणि

• शोषित समाज दल (पिता जगदेव प्रसाद की पार्टी, यहीं से राजनीति की शुरुआत) • इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) • जनता दलou May Also Like • राष्ट्रीय जनता दल (डेमोक्रेटिक) • बहुजन समाज पार्टी (BSP) • लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) • जनता दल (यूनाइटेड) JDU • समरस समाज पार्टी • राष्ट्रीय जनता दल (RJD) • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) • ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) • जनसुराज (प्रशांत किशोर की पार्टी) • भारतीय जनता पार्टी (BJP)*

केंद्र में मंत्री रह चुके नागमणि

नागमणि कुशवाहा का सियासी सफर उतार-चढ़ाव भरा तो है ही, साथ ही रंग-बिरंगा भी है। वो न केवल बिहार बल्कि केंद्र की राजनीति में भी अपना सिक्का जमा चुके हैं। 1999 में संयुक्त बिहार की चतरा लोकसभा सीट से लालू की पार्टी राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पाला बदल लिया और एनडीए का हिस्सा बन गए। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वो केंद्रीय मंत्री भी रहे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान