File 
देश

गोवा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पाारसेकर दे सकते हैं पार्टी से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से बीजेपी से नाराज

आसिफ सईद

पणजी: अगले महीने के राज्य विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) द्वारा टिकट (Ticket) नहीं देने से नाराज, गोवा (Goa) के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर (Former Goa CM Laxmikant Parsekar) ने शनिवार को कहा कि, वह सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

‘पीटीआई-भाषा' से बातचीत में, 65 वर्षीय नेता ने कहा कि वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और आज शाम तक अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंप देंगे। पारसेकर फिलहाल आगामी गोवा चुनाव के लिए भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी को कोर समिति के भी सदस्य हैं। भाजपा ने मांद्रेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को नामांकित किया है। इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था।

सोपते ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था लेकिन 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे। पारसेकर ने कहा, “फिलहाल, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आगे क्या करुंगा, इसका फैसला बाद में करुंगा।” उन्होंने कहा कि सोपते मांद्रेम में मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे उनके भीतर व्यापक असंतोष है। पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे।

उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था। भाजपा ने 14 फरवरी के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। राज्य में विधानसभा की 40 सीट हैं। (एजेंसी) 

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल