देश

महाराष्ट्र: अहमदनगर में डेमू ट्रेन के 5 कोच में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, देखें Video

शुभम सोनडवले

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में अहमदनगर (Ahmednagar) और नारायणपुर स्टेशन के बीच सोमवार दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लग गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि, फिलहाल किसी के घायल या मौत की सुचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सीपीआरओ मध्य रेलवे ने कहा, "अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लग गई। किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है क्योंकि आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा है। रेलवे अधिकारियों द्वारा अग्निशामकों को बुलाया गया है।"

रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पहले ट्रेन के तो कोच में आग लगी थी इसके बाद यह आग ने अन्य तीन कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में रेलवे का भारी नुकसान हुआ है। यह घटना अहमदनगर के वालुंज की है, जहां ट्रेन में आग 3 बजकर 24 मिनट के करीब लगी। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। मौके पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौजूद है। जांच जारी है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार