राहुल गांधी पर पोस्ट के खिलाफ कर्नाटक भाजपा आईटी पर मुकदमा 
देश

राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पड़ा भारी, कर्नाटक BJP IT सेल के खिलाफ FIR दर्ज

कर्नाटक भाजपा आईटी सेल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ पोस्ट करना महंगा पड़ गया। मामले में आईटी सेल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यतीश श्रीवास्तव

बेंगलुरु: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कर्नाटक भाजपा आईटी सेल (Karnataka BJP It Cell) को भारी पड़ गया। मामले में बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भाजपा आईटी सेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। केपीसीसी लीगल यूनिट के अध्यक्ष सीएम धनंजय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। 

धनंजय ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा आईटी सेल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला है। पोस्ट में लिखा है कि "जब भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाएंगे, कश्मीर में एक के बाद ऐसे हमले होंगे।" इस प्रकार के भड़काऊ पोस्ट डालकर राहुल गांधी के खिलाफ गलत जानकारी और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस पोस्ट से देश में शांति और सद्भाव का माहौल खराब हो सकता है। राहुल गांधी के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। 

कर्नाटक भाजपा आईटी सेल पर हो कार्रवाई

धनंजय ने पुलिस से पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की अपील की है। आरोप लगाया कि इस पोस्ट का उद्देश्य जनता की भावनाओं को भड़काना और वैमनस्य पैदा करना था। राहुल गांधी के बारे में इस प्रकार के पोस्ट उनकी छवि को जनता की नजर में बिगाड़ने के लिए की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

सर्वदलीय बैठक के बाद रिजिजू ने आतंकी घटना पर रखी बात

पहलगाम हमले के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि सरकार ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी। वहीं IB और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी घटना कैसे हुई और चूक कहां हुई। हमले के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। सर्वदली बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, एनसीपी-एसपी नेता सुप्रिया सुले, एनसीपी के श्रीकांत शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और श्रीकांत शिंदे, राजद के प्रेम चंद गुप्ता (राजद), द्रमुक के तिरुचि शिवा, बीजद के सस्मित पात्रा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह समेत तमाम दलों के नेता थे।  

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेता प्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट