भारतीय रेलवे त्योहार के लिए 4 विशेष ट्रेनें चलाएगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र को जोड़ेंगी।

अक्षय साहू

Festival Special Trains 2026: भारत में त्योहार का सीजन आते ही सबसे बड़ी समस्या उन लोगों को उठानी पड़ती है, जिन्हें किसी दूसरे शहर या राज्य से अपने अपने शहर या राज्य जाना होता है। भारतीय रेसले ने इसी समस्या को समझते हुए यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के लिए  चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

जानकारी के मुकाबिक, इन ट्रेनों का संचालन सितंबर और अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और नवंबर के अंत तक जारी रहेगा। इससे दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

किन-किन शहरों के बीच चलेगी नई ट्रेन 

रेलवे की ओर से आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार और पाटलिपुत्र के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर और हजरत निजामुद्दीन से दादर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत के अनुसार एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। दादर जाने वाली ट्रेन में केवल एसी कोच होंगे।

आनंद विहार से लौकहा बाजार के बीच नई ट्रेन

भारतीय रेलवे की ओर से पहली ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और लौकहा बाजार के बीच रोजाना चलेगी। ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार से 16 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04013 लौकहा बाजार से 17 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।

04014 आनंद विहार (T) → लौकहा बाजार (आगमन/प्रस्थान)स्टेशन का नामस्टेशन कोड04013 लौकहा बाजार → आनंद विहार (T) (आगमन/प्रस्थान)
---- / 15:40आनंद विहार टर्मिनलANVT03:15 / ----
16:22 / 16:24गाजियाबादGZB01:55 / 01:57
18:55 / 19:00मुरादाबादMB22:33 / 22:40
20:20 / 20:22बरेलीBE20:43 / 20:45
21:40 / 21:42शाहजहांपुरSPN19:33 / 19:35
00:20 / 00:30सीतापुर जंक्शनSTP17:25 / 17:35
04:15 / 04:20गोंडा जंक्शनGD13:20 / 13:30
07:25 / 07:35गोरखपुर जंक्शनGKP10:25 / 10:35
08:33 / 08:35कप्तानगंज जंक्शनCPJ09:32 / 09:34
09:13 / 09:15सिसवा बाजारSBZ09:01 / 09:03
10:35 / 10:37बगहाBUG06:40 / 06:45
11:05 / 11:07हरिनागरHIR06:03 / 06:05
11:30 / 11:35नरकटियागंज जंक्शनNKE05:40 / 05:50
11:56 / 11:58सिकटाSTF04:35 / 04:37
12:20 / 12:25रक्सौल जंक्शनRXL04:10 / 04:15
13:30 / 13:32बैरगनियाBGU03:10 / 03:12
15:00 / 15:10सीतामढ़ीSMI02:30 / 02:40
16:30 / 16:35शीशोSHEO00:35 / 00:40
17:30 / 17:32सकरी जंक्शनSKI23:43 / 23:45
18:30 / 18:35झंझारपुर जंक्शनJJP23:00 / 23:05
19:03 / 19:05वाचस्पतिनगरVPH22:07 / 22:09
20:15 / ----लौकहा बाजारLKQ---- / 21:30

ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल

दूसरी ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चलेगी। ट्रेन संख्या 04314 ऋषिकेश से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04313 मुजफ्फरपुर से प्रत्येक सोमवार को 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।

04314 योग नगरी ऋषिकेश - मुजफ्फरपुर (आगमन/प्रस्थान)स्टेशन का नामस्टेशन कोड04313 मुजफ्फरपुर - योग नगरी ऋषिकेश (आगमन/प्रस्थान)
---- / 15:20योग नगरी ऋषिकेशYNRK11:15 / ----
16:10 / 16:15हरिद्वार जंक्शनHW10:10 / 10:15
19:15 / 19:25मुरादाबादMB07:50 / 07:58
20:47 / 20:49बरेलीBE05:55 / 05:57
22:03 / 22:05शाहजहांपुरSPN04:40 / 04:42
00:10 / 00:20सीतापुरSTP02:20 / 02:30
02:38 / 02:43गोंडाGD22:50 / 22:55
03:53 / 03:55बस्तीBST21:33 / 21:35
05:05 / 05:15गोरखपुरGKP20:25 / 20:35
07:03 / 07:05सिवानSV18:33 / 18:35
08:05 / 08:15छपराCPR17:35 / 17:45
09:33 / 09:35सोनपुरSEE14:50 / 14:52
09:45 / 09:50हाजीपुरHJP14:35 / 14:40
11:45 / ----मुजफ्फरपुर जंक्शनMFP---- / 13:15

हजरत निजामुद्दीन-दादर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

तीसरी ट्रेन हजरत निजामुद्दीन और दादर के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल होगी। ट्रेन संख्या 04002 हजरत निजामुद्दीन से 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04001 दादर से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

04002 हजरत निजामुद्दीन - दादर (आगमन/प्रस्थान)स्टेशन का नामस्टेशन कोड04001 दादर - हजरत निजामुद्दीन (आगमन/प्रस्थान)
---- / 23:45हजरत निजामुद्दीनNZM21:35 / ----
01:08 / 01:10कोसी कलांKSV18:28 / 18:30
02:25 / 02:30मथुराMTJ17:50 / 17:55
04:43 / 04:45गंगापुर सिटीGGC15:15 / 15:17
06:35 / 06:45कोटाKOTA13:00 / 13:10
10:35 / 10:40रतलामRTM09:30 / 09:35
14:45 / 14:50वडोदराBRC06:07 / 06:12
17:49 / 17:54सूरतST04:17 / 04:22
19:38 / 19:40वापीVAPI02:38 / 02:40
21:42 / 21:47बोरीवलीBVI00:40 / 00:43
22:40 / ----दादरDDR---- / 00:15

आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन

चौथी ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और पाटलिपुत्र के बीच रोजाना चलेगी। ट्रेन संख्या 04096 आनंद विहार से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04095 पाटलिपुत्र से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस ट्रेन को दिवाली और छठ मानने के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर चलाया गए है।

04096 आनंद विहार (T) - पाटलिपुत्र (आगमन/प्रस्थान)स्टेशन का नामस्टेशन कोड04095 पाटलिपुत्र - आनंद विहार (T) (आगमन/प्रस्थान)
---- / 00:05आनंद विहार टर्मिनलANVT21:30 / ----
00:43 / 00:45गाजियाबादGZB20:38 / 20:40
07:15 / 07:20कानपुर सेंट्रलCNB13:45 / 13:50
10:05 / 10:15प्रयागराज जंक्शनPRYJ11:05 / 11:15
13:00 / 13:10वाराणसीBSB08:40 / 08:50
14:45 / 14:50गाजीपुर सिटीGCT06:30 / 06:35
15:58 / 16:00फेफनाPEP05:38 / 05:40
16:15 / 16:20बलियाBUI05:15 / 05:20
16:43 / 16:45सहतवारSTW04:48 / 04:50
17:13 / 17:15बाकुलहाBKLA04:13 / 04:15
18:40 / 18:45छपरा जंक्शनCPR03:30 / 03:35
20:30 / 20:32दिघवाराDGA01:30 / 01:32
23:00 / ----पाटलिपुत्रPPTA---- / 00:45

रेलवे द्वारा इन चार स्पेशल ट्रेनों से त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को पहले से अधिक विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा त्योहारों के सीजन में रेवले पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?