कंगना रनौत के बयान पर सिमरनजीत सिंह ने किया पलटवार (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

कंगना रनौत के माफी मांगने के बाद भी नहीं थम रहा विवाद, अब पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह ने कही घिनौनी बात

अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना के बयान पर पलटवार करते हुए पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह ने विवादित बयान देकर मामले को और गर्म कर दिया है।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान मामले में सियासत खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। जहां पंजाब के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने आज यानी गुरुवार को सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी कर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह का ये बयान कंगना रनौत के किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बलात्कार होने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है। सिमरनजीत सिंह ने कहा कि आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है।

सिमरनजीत सिंह के बयान पर बवाल

पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनदजीत सिंह ने कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है, ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार कैसे होता है। उन्हें इस मामले में काफी अनुभव है। सिमरनजीत सिंह का ये बयान एक बार फिर सियासी घमासान बढ़ा चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर भारत का नेतृत्व मजबूत नहीं होता, तो किसानों का विरोध देश में बांग्लादेश जैसे संकट का रूप ले सकता था।

कंगना ने मांगी माफी

कंगना रनौत के बयान के बाद जब सियासी घमासान बढ़ा तो बीजेपी ने अपने रनौत को फटकार भी लगाई। जिसके बाद बुधवार को एक विशेष साक्षात्कार में कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें उनकी टिप्पणियों के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा फटकार लगाई गई थी और भविष्य में वे अपने शब्दों के चयन के बारे में अधिक सावधान रहेंगी। उन्होंने कहा, "मुझे पार्टी नेतृत्व द्वारा फटकार लगाई गई थी और यह मेरे लिए ठीक है। मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी की अंतिम आवाज़ हूँ। मैं इतनी पागल या मूर्ख नहीं हूँ कि ऐसा मानूं।

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती