देश

कर्नाटक के बेलगावी में ट्रेनिंग विमान की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

शुभम सोनडवले

बेलगावी. कर्नाटक (Karnataka) के बेलगावी (Belagavi) में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक दो सीटर ट्रेनिंग विमान (Training Aircraft) ने तकनीकी खराबी के चलते सांबरा हवाई अड्डे के पास इमरजेंसी लैंडिंग की। इस घटना में दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं।

ट्रेनिंग विमान रेडबर्ड एविएशन का था। विमान ने बेलगावी के सांबरा हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और अपनी नियमित उड़ान पर था। जिसके बाद तकनीकी खराबी के चलते के सांबरा हवाई अड्डे के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की। जिसके चलते विमान को नुकसान पहुंचा। साथ ही दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए वायु सेना के अस्पताल ले जाया गया है।

बेलागवी जिला अग्निशमन अधिकारी शशिधर नीलागर के मुताबिक यह घटना मंगलवार सुबह 9.40 बजे की है। जैसे ही इस घटना की जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दी उसके तुरंत बाद एक पानी का टैंकर और एक बचाव दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा, "हमने ट्रेनिंग विमान को कृषि भूमि पर दुर्घटनाग्रस्त पाया। पायलट सुरक्षित है और उसे अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम के आने का इंतजार है और टीम इमरजेंसी  क्रैश लैंडिंग के सही कारण का पता लगाएगी।"

डीजीसीए ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बताया, "30 मई को रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) Tecnam P2009 विमान, एक सोलो सर्किट में लगा हुआ था और बेलगावी हवाई अड्डे पर उतर रहा था, हवाई अड्डे से लगभग 1 एनएम के क्षेत्र में एक इमरजेंसी लैंडिंग की। कैडेट पायलट के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, विमान को नुकसान पहुंचा है। इंजन में खराबी की आशंका जताई जा रही है। नोज लैंडिंग गियर में खराबी आ गयी है। आगे की जांच के लिए डीजीसीए की टीम भेजी जा रही है।"

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस