8 सांसदों के निलंबन के बाद प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी व अन्य विपक्षी सांसद (सोर्स- वीडियो) 
देश

फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर...8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए किस-किस पर हुई कार्रवाई?

Opposition MPs Suspended: दो बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामे के दौरान राहुल गांधी के समर्थन में कुछ विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की तरफ पेपर उछाले। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

अभिषेक सिंह

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के पांचवे दिन भी राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा जारी रहा। 11 बजे सदन शुरू होने के बाद हंगामे और शोर शराबे के चलते लगातार तीन बार लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद आखिरी बार तीन बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा हुआ जिसके चलते लोकसभा को बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

दोपहर दो बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामे के दौरान राहुल गांधी के समर्थन में कुछ विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की तरफ पेपर उछाले। कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद तीन बजे कार्यवाही शुरू की तो संसदीय कार्य मंत्री ने पेपर फेंकने वाले सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।

किन विपक्षी सांसदों को किया गया सस्पेंड

प्रस्ताव पारित होते ही पेपर उछालने वाले सांसदों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल यानी बुधवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सस्पेंड होने वाले सांसदों में हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, प्रशांत पडोले, एस वेंकटेशन, डीन कोरियाकोस और किरण कुमार रेड्डी शामिल हैं।

राहुल-प्रियंका और विपक्ष ने किया प्रदर्शन

इन सभी लोकसभा सांसदों को बजट सत्र से सस्पेंड किए जाने के बाद विपक्षी दलों में आक्रोश देखने को मिला। जिसके चलते लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ तमाम विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

2023 में सस्पेंड किए गए थे 141 सांसद

इससे पहले साल 2023 में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी इसी तरह संस्पेंशन का दौर शुरू हुआ था। तब लगातार तीन दिन में विपक्ष के कुल 141 सांसदों को निलंबित किया गया था। तब सस्पेंड होने वाले सांसदों में लोकसभा से 95 और राज्यसबा के 46 सांसद शामिल थे।

संसद के बजट सत्र में हंगामा क्यों बरपा?

संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के कुछ अंशों का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया। जिसके बाद नियमों का हवाला देते हुए उन्हें बोलने से रोक दिया गया। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

बुधवार तो लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई और राहुल गांधी को दोबारा बोलने का मौका मिला। अपने भाषण के दौरान जैसे ही राहुल ने चाइना का नाम लिया तो फिर से हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद स्पीकर ने जब अन्य विपक्षी सांसदों को बोलने को मौका दिया तो उन्होंने भी राहुल गांधी का समर्थन करते हुए बोलने से इनकार कर दिया।

लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

11 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक, फिर 2 बजे तक और बाद में तीन बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब विपक्षी सांसद बाहर निकल रहे थे तब उनमें से कुछ ने स्पीकर के आसन की तरफ पेपर उछाल दिए। जिसके बाद 3 बजे कार्यवाही शुरू होने पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव पर 6 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z