File Pic 
देश

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बोले-हर तरफ हो शांति और समृद्धि

सुभाष यादव

नई दिल्ली: भारत सहित पूरे विश्व में आज ईद ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid e Milad Un Nabi 2021) का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। आज के इस मुबारक दिन पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। 

बता दें कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए, हम सब पैगम्‍बर मुहम्‍मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें।

रामनाथ कोविंद का ट्वीट-

पीएम मोदी का ट्वीट-

गौर हो कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के दिन रात भर प्राथनाएं करते हैं। साथ ही जगह-जगह जुलुस निकाला जाता है। घरों और मस्जिदों को सजाया जाता है। इस दिन मोहम्मद साहब के संदेशों और कुरान को पढ़ा जाता है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां