राजकुमारी कौल और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी 
देश

अटल बिहारी ने क्यों नहीं की शादी? प्यार का इजहार रह गया अधूरा...पढ़ें पूर्व PM की अनकही दास्तान

Atal Bihari Vajpayee Love Story: पूर्व पीएम वाजपेयी और राजुकमारी कौल के बीच प्यार के किस्से एक खुली किताब है। इस प्यार को दोनों ने कोई नाम तो नहीं दिया लेकिन ये किसी से छिपा भी नहीं था।

अर्पित शुक्ला

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। महान राष्ट्रवादी और ओजस्वी वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी से पूरा देश परिचित है। वे भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्हें विपक्ष भी सम्मान और स्नेह देता था। संसद में उनके भाषण सुनकर विरोधी दल के सांसद भी तालियां बजाने को मजबूर हो जाते थे। अटल जी से जुड़े कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की।

शादी न करने के पीछे की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिजन बताया करते थे कि अटल बिहारी वाजपेयी में बचपन से ही देश सेवा का गहरा जुनून था। वे पूरे देश को अपना परिवार और देश को अपना घर मानते थे। उनकी शादी को लेकर कहा जाता है कि अटल जी राष्ट्र सेवा के कामों में इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें विवाह का अवसर ही नहीं मिला। एक साक्षात्कार में उन्होंने खुद कहा था कि देश और करोड़ों लोगों की जिम्मेदारियों में इस कदर उलझ गए कि शादी के लिए कभी समय ही नहीं निकल पाया।

राजकुमारी कौल की बेटी नमिता के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Image- Social Media)

प्रेम से अछूते नहीं रहे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी ने भले ही शादी नहीं की, लेकिन वे प्रेम से पूरी तरह दूर भी नहीं रहे। वर्ष 1940 में ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी एक महिला मित्र थीं, जिनका नाम राजकुमारी कौल था। अटल जी और राजकुमारी अच्छे दोस्त थे और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर ने अपनी किताब में भी इस बात का उल्लेख किया है।

राजकुमारी कौल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

प्यार का इजहार अधूरा रह गया

किताब में लिखा गया है कि अटल जी ने अपने प्रेम का इजहार करने के लिए राजकुमारी कौल को एक पत्र लिखा था, लेकिन उन्हें उसका कोई जवाब नहीं मिला। जवाब के इंतजार में अटल जी ने शादी नहीं की। बाद में वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए, जबकि राजकुमारी कौल के पिता ने उनकी शादी प्रोफेसर ब्रिज नारायण कौल से करा दी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई वारदात, अस्पताल में भर्ती

सांसद प्रमोद तिवारी को कंगना रनौत का मुंहतोड़ जवाब, बोली- राहुल गांधी की तरह 55-60 साल की युवा नहीं

रांची में बड़ा बवाल! 600 छात्रों पर FIR दर्ज, एक्शन के बाद अब CM आवास घेरने की तैयारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात