आज कई इलाकों में बारिश की संभावना सोर्स: सोशल मीडिया
देश

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

Diwali Weather Update: दिवाली पर कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मुख्य रूप से दक्षिण और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

  • दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल आदि में बारिश होगी

  • बिहार-झारखंड और बंगाल में भी बारिश का अलर्ट

Diwali Rain Forecast: दिवाली पर मौसम कैसा रहेगा, इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने पोस्ट के माध्यम से जारी की है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 8 नवंबर को दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं दक्षिण भारत के केरल और माहे में 7 और 8 नवंबर को तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हवा के झोंके 50 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर घाटी में 12 नवंबर को भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का सिलसिला 13 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल सकता है।

दिवाली के दिन किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है

दिवाली वाले दिन यानी 8 नवंबर को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

राज्य / क्षेत्रभारी बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु7 से 10 नवंबर
पुडुचेरी और कराईकल7 से 10 नवंबर
केरल और माहे7 और 8 नवंबर
अंडमान और निकोबार9 से 13 नवंबर
असम और मेघालय11 नवंबर
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा10 और 11 नवंबर
कश्मीर घाटी12 नवंबर, भारी बारिश या बर्फबारी
राज्य / क्षेत्रभारी बारिश की चेतावनी

जानें बिहार-झारखंड और बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा

पूर्वी भारत की बात करें तो कई हिस्सों में भी अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड राज्य में 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिहार में 11 नवंबर को छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया गया है।

गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 12 नवंबर तक मौसम बदल सकता है। सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल में 10 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ओडिशा में 7 नवंबर और फिर 10 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत में भी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 और 11 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन राज्यों में 7 से 12 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट