मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, कहीं सूखा तो कहीं गरजेंगे बादल

Weather Update: देश में इस समय मानसून विदाई की कगार पर है लेकिन तमाम जगहों पर स्थिति अभी भी चेतवानी और सचेत करने वाली बनी हुई है। बिहार-झारखंड के कई जिलों में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ गई है।

सौरभ शर्मा

Today's Weather News: देश के मौसम में अजीबोगरीब बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से जहां बादलों के बिना तपती धूप से परेशान हैं, वहीं पूर्वांचल में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके विपरीत, झारखंड और बिहार के कई जिलों में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है, जिससे लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। यह मिला-जुला मौसम लोगों के लिए आश्चर्य और कहीं-कहीं परेशानी का सबब बन गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय होने से मौसम में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में जहां मानसूनी गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं, वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यूपी में धूप और छांव का खेल

उत्तर प्रदेश में मौसम दोहरी भूमिका निभा रहा है। पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर थम चुका है और तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है, जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यहां आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वांचल में स्थिति थोड़ी अलग है। मौसम विभाग ने बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और मऊ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन 26 से 29 सितंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

बिहार-झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट

दूसरी तरफ, झारखंड और बिहार में मानसून अपनी विदाई से पहले जोरदार वापसी कर रहा है। झारखंड के दक्षिणी हिस्सों, जिनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं, में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 से 26 सितंबर तक रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में भी भारी वर्षा की संभावना है। बिहार का मौसम भी अचानक बदल गया है। पटना, गया, सुपौल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद सहित सीमांचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में ठनका गिरने की भी चेतावनी दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा