घायलों से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी 
देश

देवघर हादसा : मृतकों के परिजनों को सोरेन सरकार देगी 1-1 लाख का मुआवजा

Deoghar Road Accident: देवघर हादसे में मृत कांवड़ियों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों को 20-20 हजार की सहायता राशि देने को झारखंड सरकार ने ऐलान किया है।

पूजा सिंह

Compensation Announced For Deoghar Road Accident: मंगलवार की सुबह झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में भीषण सड़क हादसे में बस चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 23 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है। झारखंड सरकार ने भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख और घायलों के लिए 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार दोपहर देवघर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज, दवा और जांच पूरी तरह मुफ्त कराई जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि इलाज के बाद सभी घायलों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार पूरी गंभीरता से हालात का सामना कर रही है।

बासुकीनाथ जाते वक्त हुआ हादसा

बाते दें कि, मंगलवार की सुबह कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के बाद सभी कांवड़िए बासुकीनाथ की ओर जा रहे थे। घटना के फौरन बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।

7 श्रद्धालु AIIMS देवघर में भर्ती

गंभीर रूप से घायल सात श्रद्धालुओं को एम्स देवघर में भर्ती कराया गया है, जहां उनके इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने देवघर सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और इलाज की स्थिति की समीक्षा की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार