प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

एक्शन मोड में NIA...ISIS वाली साजिश का होगा पर्दाफाश, दिल्ली से बिहार तक 22 जगह छापेमारी

NIA Raids in Delhi Blast Case: एनआईए ने बिहार, यूपी, हरियाणा समेत 22 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पटना ज़ोनल ऑफिस की FIR, अवैध हथियार सप्लाई और दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े नेटवर्क पर केंद्रित है।

अर्पित शुक्ला

NIA Raid News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सुबह-सुबह देश के कई राज्यों में एक साथ बड़े स्तर पर छापेमारी की है। बिहार, यूपी और हरियाणा सहित कुल 22 स्थानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। यह छापेमारी हाल ही में NIA की पटना ज़ोनल ऑफिस द्वारा दर्ज की गई एक FIR से जुड़ी है, जिसमें अवैध हथियारों की सप्लाई और संदिग्ध नेटवर्क की जांच जारी है। NIA सूत्रों के अनुसार, इसी मामले में दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े आरोपियों का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि NIA की टीमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही हैं। यह कार्रवाई उन नेटवर्क्स पर फोकस है, जिनके बारे में एजेंसी को इनपुट मिला था कि वे देशभर में गैरकानूनी तरीकों से हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री सप्लाई कर रहे हैं।

दिल्ली ब्लास्ट केस से कैसे जुड़े हैं तार?

जांच में यह भी सामने आया है कि उत्तर भारत में सक्रिय यह गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ है और लंबे समय से पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर था। NIA सूत्रों के मुताबिक, यह मामला संभावित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े कुछ तत्वों की जांच का हिस्सा है। इसी FIR की जांच के दौरान एजेंसी को कुछ अहम इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर अब दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार या संदिग्ध आरोपियों के संबंध भी जांचे जा रहे हैं।

NIA आखिर तलाश क्या रही है?

जांचकर्ताओं का मानना है कि अवैध हथियार सप्लाई का यह नेटवर्क संभवतः दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है। इसी वजह से एजेंसी दोनों मामलों को जोड़कर समानांतर जांच आगे बढ़ा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली–एनसीआर में पहुंचाए जा रहे थे।

NIA संदिग्ध लोगों की एक सूची के आधार पर तलाशी कर रही है। छापेमारी के दौरान एजेंसी को डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़ और अन्य संभावित सबूत मिलने की उम्मीद है, जो इस अवैध सप्लाई नेटवर्क को उजागर करने में मदद कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा