शाही इमाम मौलाना बुखारी 
देश

दिल्ली ब्लास्ट पर पहली बार बोले शाही इमाम मौलाना बुखारी, कहा- देश के मुस्लिम, सिख और कश्मीरियों...

Delhi Red Fort Blast: शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि यह हमला देश की एकता और अखंडता पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि भारत के सभी नागरिकों को, चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय से हों।

अर्पित शुक्ला

Delhi Red Fort Blast Case: दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले की शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश में अशांति फैलाने की एक निंदनीय साजिश है, जिसे समाज के हर वर्ग को मिलकर विफल करना चाहिए।

शाही इमाम ने कहा कि यह हमला भारत की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को, चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय से हों, एक साथ आकर इस तरह की हिंसक घटनाओं के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

देश के मुसलमान आतंकवाद के खिलाफ

उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के मुसलमान भारतीय हैं और कश्मीरियों, सिख भाइयों तथा अन्य समुदायों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए और न्याय होता हुआ दिखना भी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के जरिए देश में भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमें अपनी एकजुटता और देश की सुरक्षा बनाए रखनी होगी। शाही इमाम ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस आतंकी हमले की पूरी जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

शाही इमाम ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेना सबसे बड़ा पाप है और इस्लाम ऐसे किसी भी अमानवीय कार्य की अनुमति नहीं देता। अंत में उन्होंने अपील की कि हम सबको देश की शांति, एकता और सौहार्द बनाए रखने के लिए मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए ताकि आतंकवादी ताकतें अपने मंसूबों में कभी सफल न हो सकें।

2900 किलोग्राम विस्फोटक किया था बरामद

इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 2900 किलोग्राम विस्फोटक (यानी 2921 किलो विस्फोटक), बम बनाने की सामग्री, और दो एके सीरीज की राइफलें जब्त कीं। अधिकारियों के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी जीवी संदीप की सूझबूझ ने देश में कई जानें बचाईं। उन्हें आतंकवाद रोधी अभियानों में साहस दिखाने के लिए छह बार राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. संदीप का जन्म आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुआ था और वह चिकित्सा पृष्ठभूमि (एमबीबीएस) से आते हैं, उन्होंने 2014 में भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की थी।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन