बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त (सोर्स सोशल मीडिया) 
देश

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने फिर जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें इन राज्यों का हाल

Delhi NCR Weather: दिल्ली में मौसम ने थोड़ी राहत तो दी है, लेकिन मानसून की असली दस्तक अब भी दूर है। जिससे इंतजार और लंबा होता जा रहा है। IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया, मानसून पर भी बड़ा अपडेट।

वंदना शर्मा

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से आसमान में छाये रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। तेज हवाओं और बिखरी बारिश के बीच दिल्ली में मौसम ने थोड़ी राहत तो दी है, लेकिन मॉनसून की असली दस्तक अब भी दूर है। जिससे इंतजार और लंबा होता जा रहा है।

इस दौरान सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकोर्ड किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन दिन के समय तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। IMD ने तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया, मानसून पर भी बड़ा अपडेट।

14.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

मंगलवार दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट बदलनी शुरू की। तेज धूल भरी आंधी के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आयानगर में पहले तापमान 40.6 डिग्री रहा था, लेकिन शाम के बाद तापमान 25 डिग्री पर आ गया। एक रिपोर्ट के अनुसार पालम में हवा की रफ्तार 91 किमी प्रति घंटे तक की रही, जबकि पूसा में हवा की अधिकतम रफ्तार 85 किमी प्रति घंटे तक बनी रही। पीतमपुरा में 54 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली है।

मानसून को लेकर क्या है नया अपडेट?

देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मध्य भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की प्रगति में पिछले दिनों आई सुस्ती अब खत्म हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर भारत की ओर भी मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

  • मौसम विभाग ने सलाह दी है कि तेज हवाओं, बिजली गिरने और अचानक मौसम बदलने की स्थिति में लोग सावधानी बरतें।
  • खुले स्थानों पर खड़े होने और कमजोर पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे रुकने से बचें।
  • फिलहाल दिल्लीवासियों को गर्मी से आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश मे मानसून 28-29 तक पहुंच पाएगा

मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने कहा कि भारत के कुछ हिस्सों जैसे- तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश मे मानसून का आगमन आमतौर पर 15-16 जून तक होता है, लेकिन इस बार इसमें काफी विलंब को गया है। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सही मानें, तो अब पूर्वी उत्तर प्रदेश मे मानसून 28-29 तक पहुंच पाएगा। इस दौरान काफी बारिश होगी।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी