पंकज चौधरी ताजपोशी करने जा रही भाजपा, कांग्रेस सासंद ने सदने भी खोला राज (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'बधाई हो, प्रमोशन होने वाला है', पंकज चौधरी बनेंगे यूपी BJP के मुखिया! संसद में हुड्डा ने खोला राज

Lok Sabha में कांग्रेस MP Deepender Hooda ने अपने भाषण के दौरान सदन में अचानक केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को आगामी बड़ी जिम्मेदारी को लेकर बधाई दे डाली। बता दें UP BJP अध्यक्ष की रेस में नाम सबसे आगे।

सौरभ शर्मा

Deepender Hooda Congratulate Pankaj Choudhry: शुक्रवार को लोकसभा में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अचानक केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को बधाई दे डाली। हुड्डा ने मुस्कुराते हुए कहा कि आपकी पार्टी में पदोन्नति होने जा रही है, आपको बहुत-बहुत बधाई। उनका इशारा साफ था कि यूपी भाजपा अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है और शायद मुहर लग चुकी है।

बधाई के साथ-साथ दीपेंद्र हुड्डा ने तंज कसने का मौका भी नहीं छोड़ा। रोहतक सांसद ने पंकज चौधरी को संबोधित करते हुए कहा कि आपने राज्यसभा में बताया था कि पिछले दस सालों में 16 लाख करोड़ रुपये राइट ऑफ किए गए हैं। हुड्डा ने सवाल दागा कि ये किसका पैसा था, सब जानते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए सरकार ने 78 हजार करोड़ का किसान कर्ज माफ किया था। हालांकि, पंकज चौधरी सदन में मौजूद रहे और ओबीसी समाज से आने वाले सात बार के सांसद हैं।

रेस में सबसे आगे

यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें तय हो चुकी हैं। 13 दिसंबर को नामांकन और 14 दिसंबर को चुनाव के साथ ही नए नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी इस बार सामाजिक समीकरणों को साधने पर पूरा जोर दे रही है। चूंकि पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं और ओबीसी चेहरा हैं, इसलिए उनका दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल इसी साल जनवरी में खत्म हो चुका है और चर्चा है कि उन्हें अब मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

2027 का बड़ा प्लान

भाजपा की नजर अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। यही वजह है कि ऐसे नेता को कमान सौंपने की तैयारी है जो जातीय समीकरणों में फिट बैठता हो। पंकज चौधरी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और अभी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में दीपेंद्र हुड्डा की यह बधाई सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि आने वाले बदलाव का बड़ा संकेत मानी जा रही है। अब देखना होगा कि 14 तारीख को आधिकारिक घोषणा क्या होती है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी